March 17, 2026 4:14 am

बिलग्राम, जश्ने गौसुलवरा मनाया गया

*कमरुल खान*

बिलग्राम- मोहल्ला मैदानपुरा में हज़रत सैय्यद उवैसे मुस्तफा वास्ती की सरपरस्ती में जश्ने गौसुलवरा मनाया गया ! प्रोग्राम की निज़ामत हाफिज़ अशद ने की ! बाद नमाज़ ए इशा शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा! उलमाओं ने पीराने पीर रौशन जमीर के अजमत और उनके किरदार पर खूब तकरीरें कीं उनके बताये रास्तों को ही सीधा रास्ता बताया जो नेक इंसानों को जन्नत तक ले जाता है ! प्रोग्राम में मदरसे के तालिबे इल्मों ने अपना – अपना कलाम पेश किया ! हाफिज़ अहतशाम, हाफिज़ मोज्जम, हाफिज़ अज़ीम, हाफिज़ उस्मान, हाफिज़ अनवार और मौलाना करीम ने प्यारे नबी (स.अ.) व बड़े पीर की शान में कलाम पढ़े। सय्यद फैज़ान मियां ने दुआ फरमाई जिसमें कमेटी अध्यक्ष ओशामा, अमन कुरैशी, कमेटी मेम्बरान मो.रेहान, मो.सुहैल, शहनवाज़ हुसैन, मो.ताहिर, मो.समीर, मो.अरबाज़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें