January 29, 2026 3:38 pm

हमारा संविधान सभी देशवासियों को सामाजिक,आर्थिक व न्याय की समानता प्रदान करता है-आशीष

हरदोई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष माननीय नकुल दुबे के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर संविधान स्वाभिमान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि हमारा संविधान सभी देशवासियों को सामाजिक,आर्थिक व न्याय की समानता प्रदान करता है।हमें संविधान पर गर्व करते हुए इसके मूल्यों की रक्षा करना होगी।
जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि ये जीवन जीने का एक माध्यम है और इसकी भावना हमेशा एक समान रहती है।शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि हमारे संविधान में खास बात यही है इसमें हमारे अधिकार और कर्तव्य का विस्तार से वर्णन किया गया है।जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह ने कहा कि आइए हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम सिंह, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा, पिहानी नगर कांग्रेस प्रभारी उस्मान खान, शहीद जिला स्तरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें