March 17, 2026 1:12 am

व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जायेगा- जिलाधिकारी

दुर्घटनाओं की सम्भानाओं को कम करने के लिए तत्काल बाउण्ड्रीवाल पर रेडियम लगवायें-एमपी सिंह
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय वाणिज्य बन्धु बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद के व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए समाधान कराया जायेगा और व्यापारियों को शासन द्वारा दी जाने वाले सभी सुविधाओं का लाभ संबंधित विभागों के माध्यम से दिलाया जायेगा।
बैठक में व्यापारियों द्वारा विगत बैठक में नो एन्ट्री की ओपनिंग एवं क्लोजिंग 11 से 12 बजे तक छूट दिये जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि दिन नो एन्ट्री छूट से शहर में यातायात प्रभावित होगा और नगर में जाम की समस्या बढ़ेगी। जिन्दपीर चौराहा के निकट बने ओवर ब्रिज पर लगी बाउण्ड्रीवाल पर रेडीयम लगवाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद तथा पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दुर्घटनाओं की सम्भानाओं को कम करने के लिए तत्काल प्रभाव से बाउण्ड्रीवाल पर रेडियम लगवायें और फोटो सहित आख्या उपलब्ध करायें। बैठक में व्यापारियों ने आबिद पेट्रोल पंप से जिन्पीर चौराहा तक ओवर ब्रिज, जिन्दपीर चौराहा से को मुड़ने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गडढों, आवास विकास की टूटी पुलिया, पानी की टंकी आदि ठीक कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए पानी की टंकी एवं सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त बनायें। बैठक में बिलग्राम चुंगी से मुन्ने मियां चौराहा तक प्रतिदिन लोकल फाल्ट के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत ने जिलाधिकारी को बताया कि उक्त समस्या का समाधान कर दिया गया है, जिस पर सभी व्यापारियों ने सहमति व्यक्त की। बैठक में प्रभारी डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, एलडीएम वेद प्रकाश पाण्डेय सहित व्यापारी बन्धु आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें