March 17, 2026 12:19 am

पूर्व सैनिकों ने गौशाला के मवेशियों को पहनाई झूल

मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए पूर्व सैनिकों का सराहनीय कार्य -एसडीएम

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई । पूर्व सैनिक कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने एक सराहनीय कार्य किया है उन्होंने बिलग्राम नगर की अस्थाई कान्हा गौशाला में पहुंच कर पूर्व सैनिकों ने गौशाला में बंद मवेशियों को सर्दी से बचाने के लिए झूल उपलब्ध कराई जिससे वो बढ़ रही ठंड से बच सके इस दौरान उपजिलाधिकारी भी मौजूद रहे।पूर्व सैनिक कल्याण संस्थान के तत्वाधान में उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम ने पूर्व सैनिकों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष केपीएस यादव रूद्र दत्त दीक्षित कमलेश शिवकुमार रामप्रताप सुरेश द्विवेदी अनूप दीक्षित आदि ने गौशाला में बंद मवेशियों को बोरी की झूल बना कर 85 गौवंशों को पहनाई इस दौरान उप जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों के इस कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें