March 15, 2026 5:24 pm

बिलग्राम ब्लाक परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय में बजबजा रहे कीड़े

गंदगी इस कदर कि लोग खुले में शौच करने को मजबूर
बिलग्राम,हरदोई। ब्लाक परिसर में जगह-जगह लगे कूड़े ढेर गंदगी को बढ़ावा दे रहे हैं। परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय में गंदगी इस कदर फैली हुई है कि उसके पास पहुंचते ही दुर्गंध आने लगती है। यही नहीं शौचालय में इधर-उधर कीड़े रेंग रहे हैं
ब्लाक आने वाले फरियादियों तथा ग्रामीणों को शौच के लिए खुले में जाने के लिए विवश होना पड़ता है। ये सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक के मुख्य गेट पर ही मौजूद है। लेकिन बावजूद इसके आने वाले अधिकारियों की निगाह इस पर नहीं पड़ती है। एक तरफ सरकार द्वारा साफ सफाई के प्रति विशेष ध्यान देने का फरमान जारी किया जाता है। वहीं जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से स्वच्छता अभियान को सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें