March 16, 2026 11:55 pm

गो आश्रय स्थल की त्रिस्तरीय जाँच के संबंध में हुई बैठक

हरदोई।विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गोवंश आश्रय स्थलों के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आश्रय स्थलों की त्रिस्तरीय जाँच व्यवस्था की गयी है। पहले स्तर पर पशु चिकित्सा अधिकारी व दूसरे स्तर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों को रखा गया है। जनपद स्तरीय अधिकारी गंभीरता से आवंटित गोशालाओं की जाँच करें तथा निर्धारित प्रारूप पर गोशाला की व्यवस्था के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करें। स्थानीय लोगों से छुट्टा पशुओं की अनुमानित संख्या की भी जानकारी लें। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर  निर्माणाधीन गोशालाओं को इस महीने पूर्ण कर लिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर 500 पशुओं की क्षमता की गोशालाओं का निर्माण के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें