March 17, 2026 1:13 am

किसानों पर हो रहे अत्याचार को नही किया जायेगा बर्दाश्त -मनीष यादव

भाकिमयू दशहरी का कार्यकर्ता सम्मेलन
हरपालपुर हरदोई।हरपालपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार को किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसानों की समस्याओ को संगठन के पदाधिकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर उनकी समस्या को हर संभव समाधान करायें।संगठन की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ने कहा कि संगठन से जुड़कर सभी लोग किसानों के हक की आवाज बुलंद करने का काम करें।
जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि संगठन स जुड़कर सभी लोग इमानदारी पूर्वक कार्य करें। अगर किसी भी संगठन के पदाधिकारियो की समस्या अधिकारी नहीं सुनते हैं तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर इरफान अहमद,ममता राजपूत,  बादाम सिंह,तहसील अध्यक्ष ललन कुशवाहा, तालिब, पिंटू, मैनुद्दीन, पुष्पेंद्र यादव,रिजवान अहमद,कलीम खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें