January 29, 2026 3:34 pm

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंक कर युवा कांग्रेसियों ने जताया विरोध, की इस्तीफे की मांग

हरदोई।जिला युवा कांग्रेस हरदोई द्वारा राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आवाहन पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न व शोषण के आरोपी भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि पहले भाजपा नें किसानों को रुलाया अब पहलवानो को रुला रही है,भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए एवं भारतीय जनता पार्टी को उनकी सदस्यता समाप्त करके उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित कर देनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी,शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महताब अहमद,राहुल वर्मा,संजय वर्मा,धर्मेंद्र सिंह,आदित्य शर्मा,रजत शर्मा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें