March 16, 2026 9:16 pm

संदिग्ध अवस्था में गायब हुआ 12 वर्षीय किशोर

अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

*कछौना(हरदोई):* कोतवाली क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सपहैया का 12 वर्षीय किशोर कन्हैयालाल शनिवार को अपराह्न घर से संदिग्ध अवस्था में गायब है। परिजनों ने पूरे मामले की सूचना कोतवाली कछौना को दी।

देशराज निवासी त्योना खुर्द थाना बेनीगंज का 12 वर्षीय किशोर कन्हैयालाल थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत ग्राम सपहैया में अपनी मौसी भगवती पत्नी सन्नू के घर रुककर पढ़ाई करता था। शनिवार को अपराहन संदिग्ध अवस्था में घर से गायब हो गया। काफी देर तक घर ना आने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की परंतु कोई जानकारी नहीं हो सकी। गायब किशोर का कद सामान्य है। ब्लू रंग की शर्ट व नीली रंग की जींस पहने हुए है। इस घटना से परिजन काफी दुखी हैं। किसी अनहोनी घटना की आशंका से उनका रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार गर्मी के मौसम के कारण लड़के तालाब, नहर या माइनर में नहाने चले जाते हैं। अधिकांश बच्चे बिना कोई बड़े या अभिभावक को साथ लिए बिना ही नहाने चले जाते हैं।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें