March 15, 2026 5:12 pm

ब्लॉक सभागार में केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को चाबी/स्वीकृत प्रमाण पत्र किए भेंट

कछौना, हरदोई।* विकासखंड कछौना के सभागार में केंद्र व राज्य सरकार के लाभार्थियों को चाबी व स्वीकृत प्रमाण पत्र भेंट कर हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, उन्होंने कहा सरकार विकास की गंगा बहा रही है। कछौना के लिए नेशनल हाईवे से जोड़ना, कछौना में पर्यावरण व पर्यटन की दृष्टि से नगरवन, कछौना कस्बे में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सुठेना बायपास मार्ग स्वीकृत कराया। सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव के योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा से जोड़ा गया। जिससे महिलाओं व पुरुषों के जीवन में बदलाव आया। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व योगी के नेतृत्व में देश आगे जा रहा है। आम जनमानस के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मजबूत कर रहे हैं। सभी योजनाओं को बिना भेदभाव सीधा लाभ मिल रहा है। बिचौलियों का सफाया हो गया है।सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने बताया 2014 के बाद मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में रोशन हो रहा है। वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था में विश्व में पांचवें पायदान पर हैं। भारत सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं के माध्यम से जोड़कर मुख्यधारा में लाना है। विभिन्न योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना, पेंशन योजनाएं, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना के तहत हर घर विद्युत, मनरेगा, जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, कानून व्यवस्था के तहत हर थाने में महिला हेल्प आदि योजनाओं के माध्यम से लोक कल्याण कर रहे हैं।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनीगंज रूपेश अंजाना, ब्लॉक प्रमुख कछौना गण कछौना कोथावां, ग्राम प्रधान गण, भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, कोथावां अमरीश सिंह, बेनीगंज मंडल अध्यक्ष देवसेन अवस्थी, गौसगंज इंद्रपाल कुशवाहा, बेहन्दर सुरेश पाल वर्मा, महामंत्री शिवम मिश्रा, पूर्व जिला मंत्री डॉ० सुशील गुप्ता, महामंत्री अनूप सिंह, खंड विकास अधिकारी कछौना मानवेंद्र शर्मा, पंकज यादव, अशोक अग्रवाल, एपीओ आलोक अस्थाना, राजू गौतम, युवा मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी अर्जित वर्मा, संचित अग्रवाल, मयंक सिंह, ग्राम प्रधान गण, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, युवा नेता रवीश कुमार सिंह उर्फ टिंकू, सुरेश मिश्रा, चंदू सिंह, बबलू सिंह, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता सहित दूरदराज कछौना, कोथावां, बेहन्दर के लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें