March 16, 2026 5:57 pm

एलआईसी की बालामऊ स्थित कार्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कछौना हरदोई भारतीय जीवन बीमा निगम के लाइफ प्लस बालामऊ स्टेशन रोड तुलसी मार्किट में स्थित कार्यालय का स्थापना दिवश धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर सहायक शाखा प्रबन्धक मनोज कटियार व बसंत ने वरिष्ठ विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव के साथ केक काटा और और सम्मानित जमाकर्ताओं के फायदे वाली स्कीमों की जानकारी अभिकर्ताओं को दी।तथा आगामी स्वाधीनता दिवश को अमृत महोत्सव के रूप में अधिक से अधिक बीमा पॉलसी करके लाभ उठाने की बात कही यह भी जानकारी दी कि भारत सरकार की बीमा कम्पनी निरन्तर नए आयाम स्थापित करने के साथ साथ देश के विकास में भी सहायक सिद्ध हो रही है हाल ही में सरकार ने एक सौ पच्चीस करोड़ सड़क निर्माण के लिए एलआईसी से मांग की है ।देश के विकास के लिए चाहे रेल विभाग हो अथवा विजली विभाग सभी को कम्पनी ने धन मुहैया कराया है।स्थापना दिवस के मौके पर कम्पनी के साथ जुड़े अनूप गुप्ता विनोद कुमार सीमा देवी कीर्ति देवी रोहिताश्व राम किशोर शिवकांत नेता राम सहित दो दर्जन से अधिक अभिकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें