March 15, 2026 12:53 pm

शाहाबाद, मोहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला मोहर्रम का जुलूस

फोटो – शाहाबाद जामा मस्जिद के समक्ष मातम करते युवक

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा का मोहर्रम जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर के वक्त निकाला गया। इस ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में युवा मातम करते हुए दिखे। सैय्यद बाड़ा में बड़ी संख्या में ताजिया रखे जाने का सिलसिला चला आ रहा है। सुबह के वक्त सभी ताजिया एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में परिवर्तित हो जाते हैं। उसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम का ताजिया जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजर कर मकबरा पहुंचता है जहां पर इनको दफन करने का परंपरा है। ताजिया जुलूस सैय्यदवाड़ा से सीधे पुरानी गल्ला मंडी स्थित जामा मस्जिद पहुंचा। यहां पर बड़ी संख्या में युवा मातम करते दिखे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह जुलूस सदर बाजार, बड़ी बाजार, घासमंडी, स्टेट बैंक, सरायं दरवाजा होते हुए सीधे नर्मदा स्थल स्थिति मकबरा पहुंचा। जहां पर रीति रिवाज के साथ ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें