March 15, 2026 4:14 pm

ऑटो चालक व उसके पांच साथियों ने एक युवक को पीटा।

बिलग्राम हरदोई ।। थाना क्षेत्र के खाले पुरवा गांव के निकट एक युवक को ऑटो चालक समेत उसके कुछ साथियों ने युवक को ईंट मारकर घायल कर दिया जानकारी के अनुसार घायल युवक अश्वनी 22 वर्ष पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम नाऊपुरवा जो अपनी मां दुलारी पत्नी राम प्रकाश के साथ बिलग्राम आया हुआ था जो देर रात अपनी मां के साथ ऑटो में बैठ कर गांव जा रहा था तभी ऑटो चालक से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद ऑटो पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने ऑटो चालक के साथ मिलकर युवक को पीट दिया जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है  पिटाई से घायल हुए  युवक को लेकर मां दुलारी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।।प्रभारी निरीक्षक डीडी सिद्धार्थ ने घायल युवक का डॉक्टरी परीक्षण कराकर दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें