March 16, 2026 11:54 pm

बिलग्राम, लाइट के दुश्मन बने हाइवे की मिट्टी खुदाई करने वाले लोग

बिलग्राम हरदोई। । हाइवे के लिए मिट्टी खुदाई कर रहे लोगों ने एक बार फिर लापरवाही बरती है दो दिन पहले ग्रामीण क्षेत्रों का केबिल काट दिया था जिसके कारण 16 घःटे बिजली के लिए ग्रामीण तरसे थे आज फिर उन्होंने लापरवाही बरती है जिससे अब नगरवासी अंधेरे में डूब गये हैं जेई विजय कुमार ने बताया है कि हाइवे के लिए मिट्टी खुदाई कर रही जेसीबी मशीन ने फिर बिलग्राम वन विभाग कार्यालय के नजदीक 33 केवी भूमिगत विद्युत लाइन के केबिल को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिस से 4 घंटे से नगर क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद है क्षतिग्रस्त केबिल को सुधारने का कार्य किया जा रहा है जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें