February 7, 2026 2:21 am

बिलग्राम में तीन दिवसीय उर्स वाहिदी तैय्यबी ताहिरी का शानदार आगाज़

बिलग्राम। मोहल्ला सुल्हाड़ा में तीन दिवसीय उर्स वाहिदी तैय्यबी ताहिरी का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जनपद के एसएसपी हरदोई नृपेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह, कोतवाल अरविंद राय और कस्बा इंचार्ज प्रदीप सिंह ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उर्स की सुरक्षा के लिए उचित पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो। शुक्रवार शाम को नातिया मुशायरे के साथ उर्स की शुरुआत हुई, जिसमें  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये शायरों ने शिरकत का आना जारी है। सज्जादानशीन सय्यद सुहैल मियां वास्ती ने शिरकत की और प्रशासन से उर्स को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। यह आयोजन आध्यात्मिकता और भाईचारे का संदेश फैलाने का एक अनुपम अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें