June 15, 2026 11:15 am

प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू

बिलग्राम हरदोई।शासन से मिले निर्देश के चलते बिलग्राम खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खां के संयोजन में मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद स्कूलों के अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने शिरकत की।

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खां ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं को कोरोना काल के बाद खुले स्कूलों में आने वाले बच्चों को फिर से मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जी जान से जुट जाने के लिए कहा, उन्होंने कहा  कि मिशन कायाकल्प के तहत तमाम स्कूलों में साफ-सफाई फर्श बाउंड्रीवाल आदि का काम पूरा हो चुका है। अब बच्चों के लिए आधार भूत लर्निंग कौशल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।जिसके लिए ही ये सौ दिन का मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हुई है।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बीस प्रेरक बालक बालिकाओं को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने सर्टिफिकेट बाटें और कहा कि अच्छी व गुणवत्तापरक शिक्षा बच्चोंं को मिले यही योगी जी का सपना है। स्कूलों की बेहतरी के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही हैं। मिशन प्रेरणा अभियान भी स्कूलों में शिक्षारत बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने व उनकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए है। शिक्षकों से आग्रह है कि स्कूलों की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए सरकार से मिलने वाले धन का इस्तेमाल अच्छे से करे ताकि स्कूलों की हालत में और अच्छा सुधार हो सके।विद्यालय की साफ-सफाई का ध्यान रखना  भी आप लोगों की जिम्मेदारी है। ताकि आने वाले छात्रों का  पढाई में मन लगे। अंत में विधायक ने उपस्थित लोगों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें