March 5, 2026 8:50 pm

हरदोई युवा दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बालकों की दौड़ में शिवशंकर पाल बालिकाओं की दौड़ में मानसी ने बाजी मारी
विजयी प्रतिभागियों को विधायक रानू ने किया सम्मानित

हरदोई।नगर के सांडी रोड स्थित एक खेल मैदान में रविवार को पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लगभग एक सैकड़ा बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बालकों के वर्ग में शिव शंकर पाल प्रथम स्थान पर रहे गोलू कश्यप द्वितीय स्थान पर तथा प्रतीक सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के वर्ग में मानसी पहले स्थान पर रही द्वितीय पर आकांक्षी तृतीय पर मेघा मिश्रा रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शील्ड प्रदान की।विधायक ने कहा केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के लिए खेल के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही है रही है। विधायक ने कहा अभी अपने जनपद में सेना व पुलिस में भर्ती होने वाले युवाओं की  की संख्या काफी कम है हम सभी को अपने क्षेत्र के युवाओं को जागरूक कर आगे बढ़ाना होगा ताकि वह सब देश व प्रदेश की सेवा कर सके। इस मौके पर महेश मिश्रा, धीरज सिंह चौहान, एक्स आर्मी मैन धीरज दीक्षित ,दीपेंद्र यादव आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष रुद्र दीक्षित ,धीरज सिंह चौहान, पुनीत सिंह चंदेल, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें