March 16, 2026 4:49 am

बिलग्राम, नगर व गांव में हुआ सीरो सर्वे, लिये गये सैंपल

अर्बन क्षेत्र के दो मोहल्लों व ब्लॉक के रहुला एवं ढाभा ग्राम में लिये गये पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों के नमूने

कमरुल खान 

बिलग्राम हरदोई। । नोवेल कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कम होने के बाद अब यूपी सरकार सीरो सर्वे के माध्यम से जनमानस में कोविड-19 से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से संक्रमित होने की स्थिति का आकलन करने के लिए सीरो सर्वे करा रही है। जिसमें बिलग्राम ब्लाक क्षेत्र के दो गांव तथा नगर के दो मोहल्लों को चुना गया है। बीते दिन इसी काम को अंजाम देने के लिए बिलग्राम सीएचसी अधिक्षक डाक्टर विनीत तिवारी के मार्गदर्शन में दो टीमों का गठन कर एएनएम और आशा बहुओं की मदद से ब्लाक क्षेत्र के गांव ढाभा व रहुला में सीरो सर्वे कराया गया जिसमें दोनों गांव को चार चार भागों में बांट कर हर एक भाग से छह छह लोगों के नमूने एकत्रित किये गये। इन नमूनों में दो बच्चों, दो महिलाओं, और दो पुरुषों को शामिल किया गया। टीम में शामिल डाक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि सीरो सर्विलांस गतिविधि में इलिशा परिक्षण के द्वारा एंटीबॉडीज की जांच कराना प्रतिरोधक क्षमता का आकलन करना है। वहीं डाक्टर शैलेष दिक्षित ने कहा कि लिये जा रहे नमूनों को एक टेस्ट के जरिए व्यक्ति के शरीर में खास संक्रमण के खिलाफ बनने वाले एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता लगाया जायेगा . और ये देखा जायेगा कि क्या व्यक्ति के इम्यून सिस्टम ने इंफेक्शन का जवाब दिया है. ह्यूमन बॉडी में दो तरह की एंटीबॉडीज बनती हैं, जिनमें आईजीएम और आईजीजी शामिल हैं. सीरो सर्वे दो चीजें दर्शाता है, पहली कि कितनी फीसदी जनसंख्या वायरस की चपेट में आई है? दूसरा, कौन से ग्रुप में वायरस के लक्षण ज्यादा पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें