January 31, 2026 11:39 am

जितेंद्र त्रिवेदी बने भारतीय किसान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष

हरदोई।भारतीय किसान उद्योग व्यापार मंडल संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने हरदोई जिले के तेजतर्रार युवा व्यापारी जितेंद्र त्रिवेदी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

जितेंद्र त्रिवेदी 2017 से कई सामाजिक संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते चले आ रहे हैं। त्रिवेदी जी ब्राह्मण सभा से जिला उपाध्यक्ष पद पर सवर्ण चेतना सभा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रही। त्रिवेदी जी को व्यापारी व किसानों की तमाम समस्याओं को शासन व प्रशासन तक पहुंचा कर निस्तारण कराने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को एक माह के अंदर जिले की कार्यकारिणी का गठन करने का भी निर्देश दिया।
जिला अध्यक्ष ने कहा, संगठन के मुखिया हम सब के मार्गदर्शक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हम पर भरोसा जताया है।हम भरोसे पर खरे उतरेंगे और किसी भी व्यापारी व किसानों पर उत्पीड़न नहीं होने देंगे।इस मौके पर मौजूद श्यामू सिंह प्रधान हरदोई देहात, धीरू सिंह सदस्य जिला पंचायत कुंवर आदित्य सिंह इंडस्ट्रीज आशुतोष दीक्षित, सत्येंद्र त्रिवेदी, लक्ष्मी इंडस्ट्रीज अजय प्रताप सिंह तेगू आदि तमाम व्यापारी व नेता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें