March 16, 2026 8:14 am

कच्ची दीवार ढहने से मलवे में दबकर महिला की मौत

टड़ियावां/हरदोई।जिले के थाना क्षेत्र के गांव मझारी में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलवे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, गांव मझारी मजरा भराव निवासी उर्मिला 42 वर्ष पत्नी ऊदल शनिवार की सुबह घर में बैठी हुई थी।तभी पड़ोसी रामौतार की कच्ची दीवार अचानक गिरने से उर्मिला मलवे में दब गई।परिजन व पड़ोसियों ने जब तक महिला को मलवे से निकाला ,तब तक उसकी मौत हो गई।मृतका के दो बेटे व एक बेटी है।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल सर्वेश ने गांव पहुँचकर घटना का जायजा लिया।वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें