January 18, 2026 10:39 pm

रंग लाई जागरूकता की मुहिम, जिससे वैक्सीनेशन का बढ़ा ग्राफ

वैक्सीनेशन के लिए ग्राम सभा पिपरी नेवादा बनी लोगो के लिए प्रेरणास्रोत

हरदोई।बुधवार को ग्राम पिपरी नेवादा में टीकाकरण का अभियान चलाया गया, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि मंनोज कुमार सिंह उर्फ डाल सिंह ने घर घर जाकर लोगों में टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया,जिसके परिणाम स्वरूप आज पिपरी नेवादा गांव में कुल 180 लोगों को वैक्सीन लगाई गई व इसके आगे भी लगाए जाने की उम्मीद है । जो कि ब्लॉक हरियावां में अभी तक किसी भी गांव में हुए टीकेकरण से सर्वाधिक है।इस मौके पर सीएचओ तबसूम बनो,एनम पुष्पा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व आशा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें