January 13, 2026 11:56 am

लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 8468 वादो का हुआ निस्तारण

हरदोई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती अलका पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गयी कि आज दिनाक 10.07.2021 को जनपद न्यायालय हरदोई में उ ० प्र ० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के तत्वाधान में प्रभारी अध्यक्ष / जनपद न्यायाधीश श्री रिजवानुल हक , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , हरदोई के कुशल दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । उक्त लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 8468 वादो का निस्तारण किया गया । जिनमें फौजदारी प्रकृति के 2744 वाद निस्तारित कर कुल रु 0 269410 का अर्थदण्ड वसूला गया । लोक अदालत में एम ० ए 0 सी 0 टी 0 के 26 वाद निस्तारित कर रु 0 10160000.00 प्रतिकर दिलाया गया । प्री – लिटिगेशन के तहत 518 वाद का निस्तारण कर रु 0 4256120.00 जमा कराये गये । उत्तराधिकार प्रकृति के वादों में 15 वादों का निस्तारण कर रु 0 2896027.00 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये । प्रधान न्यायाधीश , कुटुम्ब न्यायालय , हरदोई द्वारा 29 व प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश , कुटुम्ब न्यायालय , हरदोई द्वारा भी 29 दंपत्तियों के मध्य सुलह समझौता कराकर उन्हें विदा किया गया । नगर मजिस्ट्रेट , हरदोई के विभिन्न न्यायालयों में 5795 वादों का निस्तारण किया गया । विभिन्न प्रकृति के निरतारित हुए वादों का विस्तृत न्यायालयवार विवरण संलग्न है । कृप्या अवलोकन करने का कष्ट करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें