January 20, 2026 12:47 pm

क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में आई एम अ डांसर (डांस) प्रतियोगिता का परिणाम घोषित 

हरदोई।अंतर्ध्वनि जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रहीं क्रिएटिव ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में आई एम अ डांसर (डांस) प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
आई एम अ डांसर (डांस) प्रतियोगिता के परिणामों के विषय में जानकारी देते हुए आयोजक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि 4 वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में देशभक्ति गीत पर नृत्य किया व कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। प्राइमरी वर्ग से ऐश्वर्या कश्यप प्रथम, स्तुति सिंह द्वितीय व अर्तिका सिंह तृतीय रहीं। रीत मेहरोत्रा, अनुष्का शर्मा व पहल परमार को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में भव्या सिंह प्रथम, आयुष दत्ता द्वितीय व तेजस्वी सिंह तृतीय रहीं। आराध्या प्रजापति, प्रगति श्रीवास्तव व अग्रिमा गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में रिया वर्मा प्रथम, मोनिष्खा दीक्षित द्वितीय व खुशी गुप्ता तृतीय रहीं। राशि गुप्ता व पूजा पाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। मोस्ट सीनियर वर्ग से बरखा कंचन प्रथम, अनुप्रिया द्वितीय व सारिका राजन तृतीय रहीं। पूनम सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णय मुम्बई से कोरियोग्राफर काजल दमानिया व मोनिका शिल्पकार ने किया।
प्रतियोगिताओं के आयोजन में अविनाश मिश्रा, लीला पाठक, अनुराधा मिश्रा, दीपक कपूर, अखिलेश गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, रज्जन सिंह, इला द्विवेदी, आयुषी अस्थाना, साक्षी वर्मा, निधि शुक्ला, अपूर्वा अवस्थी, चेतना शुक्ला, हरप्रीत कौर एडवोकेट, पलक शर्मा, स्मृति पांडेय, शोभना सिंह, शिवानी मिश्रा, नवल किशोर, अश्वनी गुप्ता आशु, अभय शाह व महेंद्र श्रीवास्तव का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें