January 18, 2026 11:06 pm

गुरु पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने संत महात्माओं का अंग वस्त्र भेंट कर लिया आशीर्वाद

हरदोई।गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न आश्रमों मठों मंदिरों में संत महात्माओं एवं पुजारियों को माल्यार्पण अंग वस्त्र आदि भेंट कर सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया।
जनपद के लगभग 300 आश्रम मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सांसदों विधायकों जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों द्वारा संतो पुजारियों को पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित के अनुसार, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने साधक सत्संग परिवार के मुखिया साधक डॉ राजेंद्र दत्त मिश्र से लोक कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में सदर सांसद जयप्रकाश रावत बाबा विश्वनाथ मंदिर, मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने बसंत बाबा मंदिर, सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने रानीखेड़ा बच्चा बाबा आश्रम , सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने संकट मोचन मंदिर , बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने हत्याहरण तीर्थ , हरदोई नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मित्र मधुर बाल्मीकि मन्दिर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने बिबियापुर भोलेनाथ मंदिर में संत महात्माओं पुजारियों को अंग वस्त्र आदि भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें