January 24, 2026 12:02 pm

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की मासिक बैठक संपन्न

हरदोई।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई की मासिक बैठक हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि 9,10, 11 अगस्त को मंहगाई, बेरोजगारी और काले कानून के विरोध में न्याय पंचायतों में पदयात्रा की जाएंगी।अगस्त के अंतिम सप्ताह तक सभी ब्लॉक अध्यक्षों को ग्राम सभा अध्यक्ष, बूथ लेवल एजेंट व बूथ सेक्टरों का गठन करना है।पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों को पैनल में स्थान पाने के लिए तीन सप्ताह में अपनी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की सूची दाखिल करनी होगी।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था से जनता त्रस्त है।लोगों का भाजपा से विश्वास उठ गया है। काले कृषि कानूनों को थोपकर सरकार किसानों की जमीन,खेत खलिहान हड़पना चाह रही है।कोरोना काल मे लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए सच छापने व दिखाने वाले पत्रकारों पर तक मुकदमे लगा दिए।जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के कुशल मार्गदर्शन में,  कांग्रेस पार्टी यूपी में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका में है।शहर के बाजारों व वार्डों में भी पदयात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह, हरपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह तोमर, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, अहिरोरी ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सण्डीला कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी,  शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, कछौना ब्लॉक अध्यक्ष सन्तराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ,साधू सिंह, अनुपम दीक्षित, सन्दीप अग्निहोत्री आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें