March 16, 2026 7:06 am

प्राथमिकता के आधार पर अपने घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण कराएं- जिलाधिकारी

हरदोई।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि विगत दिवस 03 अगस्त 2021 को जनपद में वृहत स्तर पर टीकाकरण हुआ। जिले में रिकार्ड 56735 लोगों ने टीकाकरण कराया, जिसमें 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 35953 लोग व 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 20782 लोग शामिल रहे। जनपद के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में भारी उत्साह देखा गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए अपील की है कि अपने उत्साह को बनाये रखते हुए बढ़-चढ़ कर टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनें तथा प्राथमिकता के आधार पर अपने घर-परिवार के बड़े-बुजुर्गों का टीकाकरण कराएं,जिससे जनपद को कोरोना महामारी से सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने इस वृहत टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को निर्बाध रूप से जारी रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें