January 24, 2026 12:04 pm

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने क्वार्टर गार्ड पर किया ध्वजारोहण,सुनाई कविता

 हरदोई।75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पावन राष्ट्रीय त्यौहार धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा क्वाटर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया तथा 157 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को उत्कृष्ठ सेवा हेतु  मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, क्षेत्राधिकारी हरियावां व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे। द्वारा समस्त जनपद वासियों, मीडिया बंधुओं व देश सेवा में कार्यरत समस्त जनपदवासियों को बधाई दी गयी व सभी के अच्छे स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कविता पढ़ी।,एकता का संदेश देती कविता”कदम मिलाकर चलना होगा”सुनकर लोगों को भाव विभोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें