January 31, 2026 6:12 am

पुराना पेड़ गिरने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती

हरदोई।थाना क्षेत्र के ईसेपुर गांव में गुरुवार की रात अचानक मकान के सामने खड़ा एक नीम का पेड़ मकान पर गिर गया। जिससे मकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
 थाना क्षेत्र के ईसेपुर  गांव निवासी सर्वेश की पत्नी रामा 35 गुरुवार की रात पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटी हुई थी। 100 वर्ष पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।वही उसका कच्चा मकान पेड़ गिरने से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें