January 24, 2026 12:10 pm

कैखाई गांव में मिशन शक्ति का आयोजन कर बालिकाओं को किया जागरूक

हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के कैखाई गांव में मिशन शक्ति अभियान को लेकर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए हरपालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। वे अपने आप को कमजोर न समझे।उन्होंने 1090, 1076, 112,108 व 102 व थाने में महिला हेल्प डेस्क के नंबर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।महिला कांस्टेबल सरिता गुप्ता ने कहा कि बेटा और बेटी में फर्क न कर बेटियों को भी बराबर शिक्षित करें। महिलाएं पुलिस से लेकर फौज में जाकर देश की सेवा कर रही हैं।आप की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।इस मौके पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र गिरि महिला कांस्टेबल ममता विश्वकर्मा पूनम वर्मा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें