January 16, 2026 1:08 pm

विद्युत लाइन की चपेट में आकर बेजुबान भैंस की हुई मौत

बिलग्राम/ हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर के पास नर्सरी के करीब विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक बेजुबान भैंस की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सर्वेश ने बताया कि रोज की तरह वो भैंस चराकर  वापस अपने गांव बेहटीखुर्द जा रहा था रोशनपुर के निकट नर्सरी के पास खड़े विद्युत पोल के स्टे में करंट उतरने लगा। इसी दौरान करीब से जब भैंस का गुजर हुआ तो वो उसी पोल के स्टे की चपेट में आ गई, जिससे भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर गांव पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने भैंस का पोस्टमार्टम किया और पीड़ित सर्वेश ने कोतवाली में तहरीर देकर विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें