हरदोई।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू पटेल ने युवा,किसान,व्यापारी जागृति यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में हरदोई से शाहाबाद पहुॅचेगी।
शाहाबाद विधान सभा में बूथ स्तर पर जाकर यह यात्रा के माध्यम से गॉव-गॉव जाकर युवाओं, किसानो,व्यापारियों को जागरूक किया जायेगा। इस यात्रा के सपापन दिवस पर भव्य सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा।
प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र ने बताया कि इस यात्रा का उददेश्य युवाओं,किसानो, व्यापारियों को जागरूक करना है और सपा सरकार की विकास योजनाओं व नीतियों का गॉव-गॉव जन-जन तक प्रचास करना है और साथ पुराने समाजवादियों को इस यात्रा के दौरान सम्मानित भी किया जायेगा। यह यात्रा शाहाबाद विधान सभा के हर बूथ स्तर पर एंव सभी विधान सभाओं में जायेगी।
सपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विधान सभा की तैयारी विधानसभा वार पूरी हो चुकी है। सभी नेता कार्यकर्ता गॉव-गॉव जाकर सपा सरकार की नीतियो व विकास योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जनता व कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य है कि 2022 में अखिलेश यादव प्रचण्ड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनें।