भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में वक्ताओं ने सपा,बसपा व कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

माधौगंज में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्मेलन संपन्न
फोटो
माधौगंज/हरदोई।भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में वक्ताओं ने सपा,बसपा व कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।वही सरकार की उपलब्धियों को प्रबुद्ध जनों के बीच बखान किया।
कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा,बसपा कांग्रेस को साथ देकर साढ़े बारह लाख करोड़ का घोटाला किया। जबसे केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार आई है तबसे गरीबो,शोषितों, वंचितों का विकास हुआ है। प्रधानमंत्री ने जनधन खातों को खोलकर आम गरीबो को आर्थिक व्यवस्था से जोड़ दिया है। अब गरीबो के खाते में सीधे धनराशि पहुंच रही है। जब से देश मे मोदी सरकार आई तबसे आतंकियों को उनके घर मे घुसकर मारा गया। जम्मू कश्मीर से 370 को हटाकर सैनिकों पर की जा रही पत्थर बाजो से मुक्ति दिलाई। विशिष्ट अतिथि सांसद अशोक रावत ने कहा कि मोदी सरकार में देश की सभी सीमाए सुरक्षित बताई।वही अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य व विधान सभा प्रभारी रमेश तूफानी ने कहा कि सरकार ने अपने चार वर्षों में सांस्कृतिक व सामाजिक आयाम स्थापित किया। विधायक आशीष कुमार सिंह ने सांसद सुब्रत पाठक का आभार जताकर सरकार की उपलब्धियां बताई। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र,दीप्ति द्विवेदी, उप्र उद्योग व्यापर मंडल के प्रदेश मंत्री प्रदीप जायसवाल,अशोक सिंह,अभय शंकर शुक्ला, संयोजक केपी सिंह भदौरिया, अजीत बब्बन,अविनाश मिश्र प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी, नवल माहेश्वरी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, उमेश,कृष्ण कुमार अवस्थी,आशीष कुमार, राजीव भास्कर, संजय सिंह भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *