March 16, 2026 3:38 am

बिलग्राम, लापता युवक का जंगल में मिला शव हत्या की आशंका

बिलग्राम हरदोई ।। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटरी महादेवा में एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी, मिली जानकारी के अनुसार रमोद पुत्र बाबूराम 24 वर्ष निवासी कटरी बिरछुइया बीते 13 सितंबर को घरसे लापता हो गया था घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका, थक हार कर उसके भाई गुड्डू ने 17 सितंबर को उसकी स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। लेकिन शनिवार को उसका शव गांव के ही पड़ोसी गांव कटरी महादेवा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई गांव वासियों के मुताबिक उसका शव एक गड्ढे में मिट्टी के नीचे दबा मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी विशाल यादव समेत मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया, और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गया। पुलिस के अनुसार म्रतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये जिससे हत्या की साजिश को नकारा नहीं जा सकता फिलहाल म्रतक के भाई गुड्डू की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ उमेश निवासी दनईपुरवा रामखेलावन व शिवचरन उर्फ नंगा निवासी चिरंजूपुरवा के नामदर्ज रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी ऐसा भरोसा दिलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें