भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा यूपी का नौजवान, किसान -एडवोकेट आदर्श

हरदोई। युवा किसान, व्यापारी जागृति  यात्रा के तहत आज शाहाबाद के जमुरा,फत्तेपुर गाजी,में संगोष्ठी को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव आदर्श दीपक मिश्र एडवोकेट ने कहा भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा उत्तर प्रदेश का नौजवान किसान। युवाओं, किसानों व्यापारियों के हितों पर लगातार उत्तर प्रदेश में डाका डाल रही है भाजपा भाजपा ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया है भाजपा सरकार की कुरीतियों के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरीके से चरमरा गई हैं यही नहीं भाजपा की संकुचित मानसिकता से समाज के विभिन्न वर्गों में तनाव व्याप्त है। भाजपा ने राज्य में विकास रोक कर धोखा दिया है यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। स्वास्थ्य, शिक्षा , सुरक्षा रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव की ओर भरी निगाहों से देख रही है।। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में जितना विकास किया है उस विकास का 10% भी प्रदेश में भाजपा ने विकास नहीं किया उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की कुरीतियों से परिचित हो चुकी है अब प्रदेश में सिर्फ एक ही नारा लग रहा है विकास की तेज रफ्तार अखिलेश यादव की पुनः सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों ने पूरी तरीके से भाजपा को हटाने का मन बना लिया है।गफ्फार मियां, रघुवर प्रसाद,आई विनय वर्मा पंकज शुक्ला इरशाद भाई अयूब खान नयमुल हसन सहित कई लोग इस यात्रा में मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

नगर में खुली पहली जीनियस लाइब्रेरी, कांग्रेस के नेता ने किया उद्घाटन

छात्रों को पढाई के लिए पुरसुकून माहौल देने की पहल *कमरुल खान* बिलग्राम हरदोई ।। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *