January 24, 2026 11:41 am

पीपल के पेड़ में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

हरपालपुर/ हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव  के दक्षिण खड़े पीपल के पेड़ में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी के फंदे पर शव झूलता पाया गया, जब गांव के ग्रामीण सुबह खेतों पर काम करने के लिए गए तो युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलने की खबर परिजनों को दी परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अरवल थाना क्षेत्र के श्री मऊ गांव निवासी शालिग्राम पुत्र श्री कृष्णा का रविवार की शाम गांव के दक्षिण दिशा में बाग में खड़े पीपल के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव फाँसी के फंदे पर झूलता पाया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी तो भारी तादात में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।मृतक अविवाहित था ।थानाध्यक्ष अरवल राजपाल ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें