January 16, 2026 11:51 am

पटाखा छुड़ाने के दौरान हुए विवाद में हुई 13 वर्षीय बालिका की हत्या

पाली (हरदोई)* स्थानीय थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव में गुरुवार की शाम को पटाखे छुड़ाते समय दो पक्षों मे हुए विवाद दौरान एक पक्ष ने कक्षा आठ की छात्रा को पीट पीट कर मार डाला

पाली थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव निवासी दिनेश सिंह पुत्र अमित सुमित व पुत्री प्रियंका दीपावली की शाम को अपने घर के सामने पटाखे छुड़ा रहे थे इसी दौरान दिनेश के चाचा द्वारिका के पुत्र गिरींद्र बबलू आदि से गाली गलौज और बातचीत हुई उसके साथ ही मारपीट शुरू हो गई अपने भाइयों को पिटता देख कक्षा आठ की छात्रा 13 वर्षीय राधा वहां पहुंच गई विपक्षी राधा के गले में पड़े दुपट्टे को खींचकर उसे लात घूंसे से उसे मारने पीटने लगे जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ी परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे उसने सवायजपुर के पास वृंदावन गांव के सामने दम तोड़ दिया मृतक राधा अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी वह गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी राधा की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रूपापुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है

रिपोर्टिंग अनुपम पाठक संवाददाता पाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें