उपजिलाधिकारी संडीला द्वारा साधन सहकारी समिति गौसगंज का निरीक्षण 

हरदोई।उपजिलाधिकारी संडीला देवेंद्र पाल द्वारा साधन सहकारी समिति गौसगंज का निरीक्षण किया गया।उनके द्वारा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा किसानों से वार्ता की गई तथा उनकी खरीद संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया गया।
साधन सहकारी समिति गौसगंज में कुल 200 कुंटल धान की खरीद की गयी। इसके उपरांत उनके द्वारा क्रय विक्रय एट जरहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। किसानों से वार्ता के उपरांत सहायक केंद्र प्रभारी नीरज वर्मा को धान खरीद के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। केंद्र पर 170 कुंटल धान की खरीद की गयी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि किसानों की धान खरीद निर्बाध रूप से चल रही है। किसान भाई नियमानुसार पंजीकरण कराने के बाद अपनी बारी आने पर अपना धान खरीद केंद्रों पर बेच सकते हैं।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *