January 29, 2026 12:34 pm

सूरज वर्मा ,सपा राज्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

हरदोई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा सूरज वर्मा को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
सपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि सूरज वर्मा को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री वर्मा से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन में पहुंचा कर अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में सरकार बनानी है। नव मनोनीत सूरज वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार विरोध की महंगाई चरम सीमा पर है राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ के साथ पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। गोरखपुर,श्रावस्ती, हमीरपुर, कानपुर ,कुशी नगर में सपा के विजय रथ यात्रा पर जो जनसैलाब दिखाई पड़ा, उससे प्रदेश की जनता ने संदेश दिया है कि पूरे प्रदेश में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू ,जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, राजकुमार वर्मा, रमनेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें