March 18, 2026 9:49 am

कार्तिक मेले बेरिया घाट में सपना ने लगाये जमकर ठुमके

वारंटी डांसर सपना चौधरी ने कार्तिक मेले बेरिया घाट में जमकर लगाए ठुमके
सेलिब्रिटी को गिरफ्तार करने से बचा प्रशासन,लगा रहा सुरक्षा में
हरदोई।जहां एक ओर अदालत, डांसर सपना चौधरी को हाजिर करने को कह रही है वहीं एक ओर पुलिस प्रशासन अदालत के आदेश को दरकिनार कर हरदोई जिले के बेरिया घाट के कार्तिक मेले में आयोजित सपना चौधरी के डांस कार्यक्रम को सुरक्षा देने में पुलिस प्रशासन लगा रहा जब कि डांसर के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है।
मालूम हो कि लखनऊ की एक अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक कार्यक्रम को मनमाने तरीके से रद्द करने और टिकट खरीदने वालों का पैसा वापस नहीं करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। डांसर सपना चौधरी पर अपने फैन्‍स का दिल तोड़ने का आरोप लगा है। यह मामला अदालत तक पहुंच गया है।अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 22 नवंबर नियत की है।
गौरतलब हो कि दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस सिलसिले में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद,नवीन शर्मा, इवाद अली,अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था।सपना चौधरी की याचिका को पहले ही अदालत खारिज कर चुकी है। मुकदमे में आरोप है कि सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। जिसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का पैसा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि,उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है। जिले के मल्लावां कस्बे के पास बेरिया घाट पर कार्तिक मेले में हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ ने सपना चौधरी के डांस के ठुमकों का लुत्फ उठाया।पुलिस व गणमान्य लोग देर रात ठुमके देखते रहे,पर वारंटी सेलिब्रिटी को गिरफ्तार करने से बचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें