February 13, 2026 1:54 pm

विधायक रानू सिंह ने संविलियन स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों को किया पुरस्कृत

हरदोई।सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड भरखनी के ग्राम पत्यौरा में संविलियन स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों को पुरुस्कृत किया एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को भी सम्मानित किया।
विद्यालय के शिक्षक विश्राम सिंह द्वारा अपने निजी संसाधनों से निर्मित वी.आर वाटिका का उदघाटन कर उनके इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक गिरिश दीक्षित,अम्बरीश गौतम, स्कन्दवीर सिंह चौहान सहित क्षेत्रीय प्रधान बन्धुओं में पत्यौरा के भूरी सिंह,अनंगपुर के जयराम सिंह,सहुआपुर के श्याम वाजपेई, जैनेंद्र सिंह ने युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान एवं क्षेत्रीय गणमान्यजनों में राजेन्द्र सिंह कुरारी, महेन्द्र पाल सिंह समेत क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें