January 16, 2026 12:35 pm

स्टार्ट करते समय हुआ शार्क सर्किट, आग का गोला बनी बाइक

 हरपालपुर,हरदोई।स्थानीय कस्बे के सदर बाजार में शनिवार को दोपहर स्टार्ट करते समय लगी आग से बाइक जल गई। बाइक में लगी आग से अफरा तफरी मच गई।अरवल थाना क्षेत्र के मस्तापुर गांव निवासी रामजी शनिवार को किसी काम से हरपालपुर बाजार आया था। कस्बे के सदर बाजार मैं रहने वाले अपने चाचा अमर सिंह के मकान के सामने खड़ी बाइक को स्टार्ट करते समय अचानक स्पार्किंग से बाइक में आग लग गई। जिससे धू-धू कर बाइक जल गई। मौके पर अफरा-तफरी के माहौल में भीड़ जुट गई।आसपास के दुकानदारों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें