January 29, 2026 9:59 pm

भाजपा पर अखिलेश यादव का तंज

जिसका आज शिलान्यास होगा कल उसको बेचने का प्रयास होगा
हरदोई।उत्तर प्रदेश के 2022 चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी और सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की एक संयुक्त रैली का आयोजन किया गया।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को हरदोई के अतरौली पहुंचे, वहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।अखिलेश के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर रैली में मौजूद रहे। रैली में पूर्व विधायक अनिल वर्मा  सपा में शामिल हुए।
इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, जिसका शिलान्यास होगा, भारतीय जनता पार्टी कल उसको बेचने का प्रयास करे। भाजपा की सोच में भेदभाव और काम बंटाधार है उन्होंने कहा कि यही नारा आज का नहीं चाहिए। भाजपा अखिलेश ने जिन्ना के नाम पर विवाद के बाद अब सियासत में कलाम की एंट्री भी कर दी है। अखिलेश यादव ने कहा हमसे कलाम साहब ने कहा था कि बिजली घर बनाओ, हमने बनाया और इनका उद्घाटन कराया। 2022 में उत्तर प्रदेश में बदलाव तय है। अखिलेश ने कहा कि आज गरीब नमक रोटी खा रहा है। 2022 में यूपी में बदलाव होगा।किसानों की आय अभी तक दोगुनी नहीं हुई। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं प्रदेश में किसान को धान की सही कीमत नहीं मिल पा रही है। इस सरकार के राज में उत्तर प्रदेश पिछड़ गया है लेकिन अब बीजेपी का यूपी में सफाया होने जा रहा है।यूपी में लोगों के कारोबार ठप हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। 2022 में अखिलेश यादव का सीएम बनना तय है।  ओपी राजभर रैली को संबोधित करते हुए सपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करानी है।2022 में अखिलेश को सीएम बनाना है बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए। पुलिस विभाग में भी साप्ताहिक छुट्टी नहीं दी जा रही है। अखिलेश सरकार में पुरानी पेंशन बहाल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें