विकासखंड कछौना का मुख्य विकास अधिकारी ने किया सघन निरीक्षण

कछौना, हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने शनिवार को विकासखंड कछौना कार्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। परिसर में अधिकांश आवासीय भवन जर्जर व अनुपयोगी है। ब्लॉक परिसर में मैदान का साफ-सफाई कर पेड़ पौधे लगाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिया। परिसर में क्षेत्र पंचायत से बना सामुदायिक शौचालय अधूरा होने पर उसे तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ब्लॉक मुख्यालय के आवश्यक अभिलेख उपस्थित रजिस्टर, भृमण पुस्तिका, सेवा पुस्तिका का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने बड़े कड़े शब्दों में निर्देश दिया कोई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पति, चाचा, पुत्र नहीं बैठक में बैठे। महिला ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा शासन की मंशा है महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को 33% आरक्षण के तहत भागीदारी तय की है। इसलिए आप लोग अपना कार्य स्वयं देखें। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करें। एक दूसरे के पूरक हैं। कछौना में ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव ने मिलकर मिशन कायाकल्प के तहत बेहतर कार्य किया है। मूलभूत सुविधाएं पूर्ण हुई है। जिससे हमारा ब्लॉक प्रेरक बनने की ओर अग्रसर है। नौनिहालों की शिक्षण व्यवस्था पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आज के नौनिहाल कल का भविष्य है। स्कूलों के बाद अब हमारी प्राथमिकता आंगनवाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार की है। अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन खराब पड़ी है। जिससे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का वजन न होने के कारण कुपोषण का आकलन नहीं होता है। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत निधि से वजन मशीन खरीद लें, मिशन दो के तहत समीक्षा में ब्लॉक की प्रगति काफी खराब है। ठंड के चलते अधीनस्थ कर्मचारियों को गौ-आश्रय स्थलों पर पर्याप्त सुविधाएं तिरपाल, भूसा, चारा, टीन शेड की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। कछौना ब्लॉक की अपनी वाटिका की प्रगति की जानकारी ली। वाटिका में पौधारोपण ज्यादा से ज्यादा कराएं। फूल वाटिका भी लगाएं। जिससे आकर्षण का केंद्र बने। जिससे गांव के लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। अपनी वाटिका के बाद ग्राम सभा के खेल कूद मैदानों को विकसित करना है। पूर्व के खेलकूद मैदानों को टेकओवर कर विकसित करें। गांव के प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिल सके। ग्राम प्रधान खजोहना ने बताया हमारी ग्राम सभा में कई वर्षों से सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं है। जिससे गांव की सफाई व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामसभा त्यौरी मतुआ में दो माह से सफाई कर्मी नियुक्त नहीं है। ग्रामसभा तेरवा दहिंगवा के ग्राम प्रधान ने कहा एक लाभार्थी का खाता गलत फीड होने के कारण लाभार्थी को लाभ नहीं मिला। ग्राम सभा बाण की ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया हमारी ग्राम सभा में राज्य वित्त की धनराशि वापस चली गई है। जिससे विद्यालय व पंचायत घर का टायलीकरण का कार्य प्रभावित है। विकासखंड में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिससे उनका हौसला अफजाई किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, एडीओ आईएसबी राजेंद्र नाथ पांडेय, एडीओ कृषि शेर सिंह, ब्लॉक कर्मी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

About graminujala_e5wy8i

Check Also

राजकीय वृक्षों के अवैध कटान में वांछित अभियुक्त को वन रेंज की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कछौना, हरदोई। वन रेंज कछौना के अंतर्गत चार माह पूर्व समदा खजोहना में 15 राजकीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *