January 29, 2026 10:01 pm

1090 के प्रचार वाहन ने नगर में किया प्रचार

माधौगंज/हरदोई।महिलाओ पर बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 1090 के प्रचार वाहन ने नगर व गांव के प्रमुख स्थानों पर जाकर जागरूक किया।
कस्बे के तिकोनिया पार्क पर रविवार को प्रदेश सरकार के महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर काबू पाने के लिए महिलाओं को 1090 के बारे में जानकारी दी। प्रचार वाहन को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। वाहन पर प्रोजेक्टर से कानून की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं पर घरेलू हिंसा,रास्ते से निकलने पर बुरी नजर से देखना व छेड़छाड़ आदि की घटना की 1090 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।इसमें महिला को कही जाने की जरूरत नही है वह अपने मोबाइल से शिकायत कर सकती है।महिला का नाम व उसकी पहचान को गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी। प्रचार वाहन के साथ महिला आरक्षी ज्योति कुशवाहा व रिंका मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें