December 15, 2025 12:07 pm

एक साथ तीन घरों में चोरी, गांव में दहशत का माहौल

मल्लावां/हरदोई।बीती रात को चोरोऊ ने बरहुंआ गांव में पाँच घरों में धावा बोलकर 50 हजार की नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर व सामान चोरी कर ले गए। वहीं तीन घरों में खटपट की आवाज होने पर स्वजनों के जग जाने से चोर भाग गए। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरहुंआ निवासी जीतबहादुर घर पर अकेले रहते हैं। उनके दोनों पुत्र अमर सिंह,जयसिंह कानपुर में रहते हैं। बीतीरात को वह खाना खाकर अपने पास वाले मकान में लेटने चले गए थे। सुबह जब घर के दरवाजे खुले होने पर अंदर गये तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे, उसके अन्दर रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे थे और समान बिखरा पड़ा था। उन्होंने स्वजनों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इनके घर में चोर पीछे से दीवार पर से चढ़कर घर में घुसे थे। यहां से चोर जेवर व पैसा ले गये है। सामान कितना गया है पुत्रों के आने पर ही पता चल पाएगा। जिसके बाद चोर सेवानिवृत्त लेखपाल रामशंकर के घर में ताला तोड़कर अंदर गए और कमरे में रखा बक्शा उठा ले गए, उसमें 50 हजार रुपये नगद ,22 चांदी के सिक्के,कपड़े ले गए और बक्शा घर के पास में ही खेतों में डाल कर भाग गए। चोरो ने गांव में रेलवे लाईन के किनारे केदारनाथ के घर मे डेढ़ बजे रात में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखी अलमारी तोड़ी उसमे रखा सामान फेक दिया। खटपट की आवाज होने पर घर के लोग जाग गए और शोर किया तो चोर भाग गए। इसी तरह चोर रामनगर बरौहा में शिवशंकर व पूर्व बीडीसी दिलीप कुमार के घर मे घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया स्वजनों के जाग जाने पर शोर करने पर चोर भाग गए। एक ही गांव में चोरो द्वारा पांच घरो में धावा बोलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रधान प्रतिनिधि अनुपम सिंह, विमल पटेल ने बताया कि तीन घरो में लोगो के जाग जाने से चोर घटना को अंजाम नही दे पाए। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें