January 29, 2026 8:33 pm

मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा ने वितरित किए जरूरतमंदों को कंबल

हरदोई।मिशन मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा हरदोई की यूनिट ने ग्राम भूरा टेकुर में 100 कम्बल जरूरत मंद लोगों को वितरित किए और मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गांव की जनता को जागरूक किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा ज़िलाअध्यक्ष अनुराधा मिश्रा ने कहा कि हम सब को मतदान अवश्य करना चाहिए, इसके प्रयोग से हम लोकप्रिय सरकार का गठन करते हैं हम सबको मतदान का अधिकार संविधान ने प्रदान किया है, प्रत्येक व्यक्ति को गरीब अमीर स्त्री पुरुष विकलांग सबको यह अधिकार हमारे संविधान ने दिया है।जिन लोग के मतदाता सूची में नाम नही हैं उन्हें अपने मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम सम्मिलित कराना चाहिए, इसके लिए सरकार ने सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला मतदाता बन सकता है।                                           इंदु बाला शुक्ला ने कहा कि मतदान करते समय यह भी देखना जरूरी है कि पिछली सरकारों ने क्या किया और वर्तमान योगी मोदी की सरकार ने हमारे लिए क्या अच्छे काम किये हैं।विनीता पांडेय ने भी इस अवसर  पर अपने विचार व्यक्त किये और वोट के महत्व के बारे में बताया।इस अवसर पर डॉ सोहनी दीक्षित,मोहनी मिश्र,सोनिया मिश्र,संगीता श्रीवास्तव,संजू श्रीवास्तव,मांडवी सिंह, नीलम गुप्ता,ममता सिंह, समता अवस्थी सुरभि बाजपई,मनीष मिश्र के अलावा समाज सेवी पंकज बाजपेई बबली,डॉ व्योम मिश्रा,श्रेय मिश्र,शिखर बाजपेई,
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अविनाश मिश्र,राजीव मोहन अवस्थी,मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें