March 16, 2026 6:55 pm

डॉ हिमांशु सेठी के नेतृत्व में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

शाहबाद/हरदोई।शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालय पर भाजपा नेता डॉ हिमांशु सेठी संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ और सलाहकार स्वच्छ भारत अभियान उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का कैंप लगाकर आयोजन किया गया। इस कैंप में सैकड़ों लोगों ने आकर डॉ हिमांशु सेठी  के नेतृत्व में भाजपा में सदस्यता ग्रहण की।
डॉ हिमांशु सेठी पिछले कई वर्षों से शाहाबाद विधानसभा की जनता की सेवा किसी न किसी माध्यम से करते आ रहे हैं, डॉ सेठी द्वारा पूरी विधानसभा क्षेत्र में कई बार फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, उन्होंने सैकड़ों लोगों की निशुल्क इलाज कराया।  डॉक्टर सेठी भारतीय जनता पार्टी युवा नेता के साथ साथ संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ और सलाहकार स्वच्छ भारत अभियान उत्तर प्रदेश सरकार का दायित्व है। इस सदस्यता अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, सदस्यता प्रमुख सौरभ लाहौरी, नगर महामंत्री सुभाष सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी,सुभाष रस्तोगी,भैयालाल किसान मोर्चा अध्यक्ष हरि मिश्रा,सक्रिय कार्यकर्ता गोपाल गुप्ता,पवन रस्तोगी, नीरज श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम नाथ त्रिपाठी आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें