March 15, 2026 6:08 pm

पिकअप में भरकर ले जा रहे गोवंश को अरवल पुलिस ने किया बरामद 

हरपालपुर/हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ चौराहे पर जब पिक अप में भरकर ले जा रहे 6 गोवंश को अरवल पुलिस ने बरामद कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
अरवल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि कटियारी  क्षेत्र के बारामऊ गांव निवासी पिकअप चालक राघवेंद्र व उसका साथी अरविंद गुरुवार की रात एक पिकअप से गोवंश भरकर ले जा रहे थे।श्रीमऊ गांव के चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप को रोका तो उसमें गोवंश पाये गये । जिस पर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की आरोपियों ने बताया कि वह गोवंश खंदेरिया गांव से बेचने के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें