March 17, 2026 11:19 am

महिला संयोजक भाजपा अनुराधा मिश्र ने मोदी के दीर्घायु हेत किया रुद्राभिषेक

हरदोई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्राचीन नागेश्वर नाथ मन्दिर में अनुराधा मिश्र महिला संयोजक 156 विधानसभा, ने अपनी टीम के साथ रुद्राभिषेक किया और महामृत्जुंजय मंत्र का जाप सबने मिलकर किया।
ईश्वर से  सार्वजनिक प्रार्थना की गई कि प्रधान मंत्री जी को पूर्ण स्वस्थ रखे और मोदी जी पर ईश्वर और माँ भगवती की असीम कृपा हमेशा बनी रहे।हमारे भारत को मोदी जी जैसे प्रधान मंत्री की ही जरूरत है। वह  हमारे भारत का संबल हैं।इस अवसर पर लक्ष्मी सेठ,पूनम,राखी, नीलम,मंजू,अनिता अवस्थी,रेणु अवस्थी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पण्डित वेद बाजपेई जी ने रुद्राभिषेक सम्पन्न करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें