हरदोई।मकर सक्रांति के त्योहार पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने खनिगावाँ खुर्द के पूर्व प्रधान राजबहादुर गौतम, अन्टवा में आयोजित खिचड़ी भोज में केन्द्र और प्रदेश सरकार के लाभार्थियों के साथ खिचड़ी खाई और चर्चा की।
जिला अध्यक्ष ने भोजन उपरांत लोगों से मिल कहा कि 1947 से अब तक किसी भी सरकार में इतनी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इतने व्यापक स्तर पर समाज के दबे पिछड़े लोगों को नही मिली। भाजपा सरकार में करोड़ों की संख्या में लाभार्थी सीधे लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
सपा सरकार में गरीबों का राशन माफिया डकार जाते थे। गरीबों के आवास के पैसे से समाजवादियो की कोठियां खड़ी हो गई। केंद्र से जो पैसा बच्चों के संस्कृतिक और मानसिक विकास कार्यों में लगाना था वह सैफई में नाच गानों के कार्यक्रम पर उड़ाए जाते थे। जनता किसी के बहकावे में नहीं आने वाली, उसे पता है कि उसकी नई पीढ़ी का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।खिचड़ी भोज के अवसर पर पिछड़े मोर्चे के उपाध्यक्ष देवव्रत कुशवाहा,कछेलिया के नि.प्रधान सर्वेन्द्र अग्निहोत्री, शंकरपुर प्रधान चरण सिंह कुशवाहा,बैजुपुर प्रधान नरेन्द्र कुशवाहा,राकू शुक्ला,सुरेन्द्र गौतम के साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी रहे।